आलापुर अंबेडकरनगर-- जिले के रामनगर विकासखंड अंतर्गत गांव निवासी दिव्यांग नीलेश मजदूरों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने गांव में दर्जनों मजदूरों को मास्क वितरित कर उन्हें कोरोना वायरस से बचने की सलाह दिया।बता दें कि बीते एक माह से दिव्यांग नीलेश यादव सेवाहि धर्म टीम के साथ जुड़कर सैनिटाइजर छिड़काव का कार्य करा रहे थे।इसी बीच आज बुधवार को दर्जनों मजदूरों को मास्क वितरित कर उन्हें कोरोनावायरस से बचने की सलाह देते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की अपील किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी को जागरूक रहना आवश्यक है। नीलेश यादव ने बताया कि उनका यह अभियान अभी भी जारी रहेगा। इस मौके पर अजीत कुमार राजेश सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

0 Comments